मुजफ्फरनगर। जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत भोपा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशों में चल रहे इस अभियान के अंतर्गत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी भोपा देववृत वाजपेयी के पर्यवेक्षण में थाना भोपा पुलिस ने पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे अभियुक्तों को धर-दबोचा।

गिरफ्तार किए गए सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्तों में सुनील पुत्र कालूराम और गौरव पुत्र सुनील निवासी ग्राम कादीपुर, रोहताश कश्यप पुत्र राम प्रसाद निवासी बेहड़ा वाली पटरी भौकरहेड़ी, रूपेश उर्फ काला पुत्र प्रेम निवासी ग्राम नन्हेड़ा तथा सूफियान पुत्र अजमल निवासी मोहल्ला पठानान कस्बा भोकरहेड़ी शामिल हैं।इस कार्रवाई में निरीक्षक अपराध नरेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक विवेक चौधरी, इतरत अली, सत्येंद्र सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights