मुज़फ्फरनगर।जनसुनवाई पोर्टल (IGRS) पर आने वाली जनता की शिकायतों को समय पर और अच्छी तरह निपटाने में मुज़फ्फरनगर पुलिस ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। यह सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल की निगरानी में संभव हुई।सरकार की IGRS प्रणाली का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का जल्दी और संतोषजनक समाधान करना है। जिले के सभी थानों ने निर्देशों का पालन करते हुए शिकायतों को तेज, निष्पक्ष और तय समय में निस्तारित किया।

अधिकारियों, IGRS शाखा और थानों में तैनात कर्मचारियों की मेहनत से नवंबर 2025 में एक भी शिकायत लंबित नहीं छोड़ी गई। इसी वजह से मुज़फ्फरनगर पुलिस प्रदेश में पहले स्थान पर रही। एसएसपी ने इस उपलब्धि पर सभी कर्मचारियों की प्रशंसा की और आगे भी बेहतर काम करने के लिए प्रेरित किया।इसके साथ ही जिले के 22 में से 21 थानों ने भी IGRS पर शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights