मनीष अग्रवाल
सहारानपुर | जनपद की चिलकाना थाना पुलिस ने अवैध खनन परिवहन करने वाले वाहन डम्फर को किया सीज। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव ने बताया की चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । शुक्रवार को चेकिंग के दौरान चार डम्पर वाहन पकड़े गए तथा चालकों द्वारा उपरोक्त वाहनो मे ओवरलोड खनन सामग्री भरकर परिवहन किया जा रहा था ।
चारो वाहनों को सीज कर थाना परिसर में खड़ा कराया गया। इसी क्रम में उक्त ट्रकों के पकड़े जाने को लेकर दोनों पक्षों के मध्य विवाद उत्पन्न हो गया। जिज़मे प्रथम पक्ष से मुन्तजीर पुत्र मेहरबान ,फूल मोहम्मद पुत्र मंगता,वद्वितीय पक्ष से सावेज पुत्र असलम,राजेश पुत्र रहतूलाल जो आपस में एक-दूसरे पर वाहन पकड़वाने के आरोप लगाते हुए आमादा-फसाद हो गए । पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा शांति व्यवस्था भंग करने पर उपरोक्त चारों अभियुक्तों को धारा बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 चन्द्रपाल सिंह,है0का0 मोहित शर्मा, का0 कृष्णवीरसिंह , थाना चिलकाना, जनपद सहारनपुर रहे।
