मुजफ्फरनगर। चरथावल थाना पुलिस ने दो तस्करो को साढ़े तीन किलों अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनो के पास से पुलिस ने तस्करी मे प्रयुक्त हाने वाली मोटरसाइकिल भी मौके से बरामद की है।
चरथावल पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर अवैध गांजा की तस्करी करने वाले दो तस्करो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार चरथावल पुलिस ने थानाक्षेत्र के पीपलशाह मार्ग से मार्ग से दोनो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से घेराबंदी के दौरान दोनो तस्करो ने भागने का भी प्रयास किया मगर पुलिस ने भागने का कोई मोैका तस्करों को नही दिया। पकडे गये तस्करों की पहचान अकबर पुत्र शमीम, इसाक पुत्र शहीद निवासी गांव बेगीनाजर थाना गंगोह जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास 3.442 किलोग्राम गांजा के साथ-साथ घटना प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है। ऑपरेशन सवेरा के तहत की गयी इस कार्यवाही में उप निरीक्षक गोविन्द चौधरी, उप निरीक्षक निक्की माहोर, दीपक कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।
