मुज़फ्फरनगर | मेरठ जोनल क्रिकेट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए मुजफ्फरनगर पुलिस क्रिकेट टीम ने खिताब अपने नाम किया। 09 नवंबर से 30 नवंबर 2025 तक 44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ के क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित इस टूर्नामेंट में मेरठ, बागपत, बुलन्दशहर, हापुड़, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली की पुलिस टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का आयोजन अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ ज़ोन श्री भानु भास्कर के निर्देशन में किया गया था।

पूरे टूर्नामेंट के दौरान मुख्य आरक्षी मनीष राणा के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल और बेहतरीन टीम भावना का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने हापुड़ पुलिस को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया।

प्रशंसनीय उपलब्धि पर शनिवार को एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने पुलिस कार्यालय में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए नगद पुरस्कार प्रदान किए और आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी उत्साह के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights