मुजफ्फरनगर। थाना बुढ़ाना क्षेत्र में नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को मात्र तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजनों द्वारा 30 नवंबर को थाना बुढ़ाना में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया था कि 29 नवंबर की शाम वकार पुत्र इस्तकार उर्फ वादो, निवासी गली नंबर 2 चंधेडी रोड, ने वादी की नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत की।

गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा नंबर 481/25 धारा 137(2)/65(2) बीएनएस एवं 5एम/6 पॉक्सो एक्ट में पंजीकृत कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की।एडीजी मेरठ जोन व डीआईजी सहारनपुर के निर्देशन तथा एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह व प्रभारी निरीक्षक सुभाष बाबू अत्री के नेतृत्व में बनी टीम ने तेजी दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर आरोपी को खतौली तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी वकार को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गई है। त्वरित कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने बुढ़ाना पुलिस की सराहना की है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights