मुजफ्फरनगर। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए मुजफ्फरनगर पुलिस जिलेभर में सक्रिय दिखाई दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में पुलिस टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में बाजारों, प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, सर्राफा बाजारों और शराब ठेकों के आसपास पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।पैदल गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों ने आमजन से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और सुरक्षा संबंधी सुझाव भी लिए।

अनावश्यक रूप से खड़े या घूम रहे व्यक्तियों की चेकिंग की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर लगातार क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए गए।इसी क्रम में मुजफ्फरनगर पुलिस ने अंतरजिला एवं अंतरराज्यीय बॉर्डर पर भी संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस की इस सतर्कता से स्थानीय नागरिकों में सुरक्षा की भावना और प्रबल हुई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights