मुजफ्फरनगर। संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संविधान की प्रस्तावना का पाठ कराया और राष्ट्र की एकता, अखंडता तथा संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने की शपथ दिलाई।एसएसपी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन भारतीय इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय है, जब देश का संविधान पूरी तरह तैयार होकर स्वीकृत किया गया।

इसी अवसर की स्मृति में हर वर्ष संविधान दिवस मनाया जाता है, ताकि नागरिकों और सरकारी संस्थानों में संवैधानिक आदर्शों और कर्तव्यों के प्रति सम्मान बढ़े।इस दौरान मुजफ्फरनगर पुलिस ने भी कानून-व्यवस्था और जनता के प्रति जिम्मेदारियों को संविधान के अनुरूप निभाने की प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा, प्रतिसार निरीक्षक ऊदल सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।इसी क्रम में जिले के सभी थानों पर भी पुलिस कर्मियों ने प्रस्तावना का पाठ किया और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ ली।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights