मुजफ्फरनगर । थाना तितावी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले दो तस्करों को डोडा पोस्त चूर्ण के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकडे दोनो तस्करों के खिलाफ अभियोग दर्ज कर दोनो को जेल भेज दिया है।
रविवार को तितावी पुलिस ने चैकिंग के दौरान हसीन पुत्र आशू एवं आलम पुत्र इकबालव निवासी ग्राम छतैला थाना तितावी को 4 किलो 662 ग्राम डोडा पोस्त चूर्ण के साथ गिरफ्तार किया है। इस संबंध में तितावी थाना अध्यक्ष पवन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनो आसपास के एरिया में डोडा की सप्लाई किया करता थे। दोनो के अपराधिक इतिहास की विस्तृत जानकारी की जा रही है।
