फरवरी में मीरापुर बनेगा राजवंश समाज का ऐतिहासिक केंद्र
मीरापुर। केंद्रीय अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा (रजि.) द्वारा फरवरी माह में आयोजित होने वाली अमर शहीद राजा रत्न चंद्र जयंती के भव्य आयोजन की जिम्मेदारी युवाओं को सौंपी गई है। सर्वसम्मति से मुजफ्फरनगर सभा के महामंत्री शलभ गुप्ता को मुख्य संयोजक तथा मीरापुर सभा के मंत्री शिवम राजवंशी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया।यह निर्णय रविवार को मीरापुर राजवंशी धर्मशाला में आयोजित केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष कुलदीप कंसल ने की, जबकि संचालन संजीव ऐरन एवं शिवम राजवंशी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
बैठक की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई। इसके पश्चात मां कुलदेवी लक्ष्मी, महाराजा अग्रसेन एवं अमर शहीद राजा रत्न चंद्र के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। केंद्रीय महामंत्री संजीव ऐरन ने बैठक की कार्यवाही आगे बढ़ाते हुए सभी सभाओं के पदाधिकारियों का स्वागत किया तथा केंद्रीय कोषाध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत आय-व्यय विवरण सदन के समक्ष रखा गया।आगामी माह में आयोजित होने वाली अमर शहीद राजा रत्न चंद्र जयंती को ऐतिहासिक और भव्य स्वरूप देने पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी स्थानीय सभाओं की सहमति से शलभ गुप्ता को मुख्य संयोजक और शिवम राजवंशी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर दोनों आयोजकों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
मुख्य संयोजक शलभ गुप्ता ने कहा कि फरवरी में मीरापुर की धरती पर राजवंश समाज का महाकुंभ आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि आयोजन के माध्यम से समाज के युवाओं को संगठित करने और हर सभा से एक कनिष्ठ संयोजक जोड़ने की योजना बनाई गई है, जिससे अधिक से अधिक राजवंश बंधुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके।केंद्रीय अध्यक्ष कुलदीप कंसल ने नवनियुक्त संयोजकों को बधाई देते हुए केंद्र की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया तथा मीरापुर राजवंशी धर्मशाला के जीर्णोद्धार का वादा किया। केंद्रीय महामंत्री संजीव ऐरन ने सभा की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए निष्क्रिय सभाओं को सक्रिय करने के लिए शीघ्र रणनीति तैयार करने की बात कही।बैठक में राजेंद्र प्रसाद गर्ग, अनीता राजवंशी, परवीन मित्तल, मनोज मवाना, पंकज राजवंशी सहित अनेक पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। अंत में दिवंगत राजवंश बंधुओं की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर शांति पाठ किया गया।
बैठक में कुलदीप कंसल, संजीव ऐरन, अमित बंसल, राजीव गर्ग, दिनेश गुप्ता, परवीन मित्तल, सरिता गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गर्ग, शलभ गुप्ता, शिवम राजवंशी, आशुतोष राजवंशी, अचल गोयल, पुलकित गुप्ता, शुभम गुप्ता, सरिता रानी, अनीता राजवंशी, गुंजन गर्ग, दीपा गुप्ता, चांदनी गुप्ता, शिवानी, आंशिक गुप्ता, सुधीर राजवंशी, अभय गुप्ता, पंकज राजवंशी, अजय कुमार, आर के गोयल, मनोज गोयल सहित सैकड़ों राजवंश बंधु मौजूद रहे।
