मनोज पाल (9911711593)
मुजफ्फरनगर। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने जिले में संगठन विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खतौली थाना क्षेत्र के जन्धेड़ी गांव निवासी डॉ. ब्रजवीर सिंह को मुजफ्फरनगर का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह घोषणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सुजीत बंजारा द्वारा की गई है। यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के आदेश पर की गई है।नियुक्ति के बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि डॉ. ब्रजवीर सिंह के जुड़ने से जिले में संगठन को नई मजबूती और ऊर्जा मिलेगी।

नियुक्ति की जानकारी देते हुए सुजीत बंजारा ने कहा कि डॉ. ब्रजवीर सिंह का सामाजिक क्षेत्र में अनुभव और लोगों के बीच उनकी पकड़ पार्टी के लिए बेहद लाभकारी साबित होगी। उन्होंने कहा, “ब्रजवीर सिंह लंबे समय से समाजसेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे हैं। हमें भरोसा है कि उनके नेतृत्व में पार्टी मुजफ्फरनगर में और मजबूत होगी।”नए जिला अध्यक्ष डॉ. ब्रजवीर सिंह ने भी अपनी बात रखते हुए कहा कि वे पार्टी नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा, “मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसके लिए मैं राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर और सुजीत बंजारा जी का आभारी हूँ। मैं कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर गांव-गांव तक संगठन को मजबूत करूंगा और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुँचाने का काम पूरी निष्ठा से करूंगा।”पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डॉ. ब्रजवीर सिंह को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में सुभासपा जिले में नई दिशा और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।
