मुजफ्फरनगर। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश द्वारा तय कार्यक्रम के अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी के तहत मतदाता नामावली के आलेख्य का अंतिम प्रकाशन 23 दिसंबर मंगलवार को कर दिया गया है। इस संबंध में अपर जिला मजिस्ट्रेट (वि०/रा०) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) गजेंद्र कुमार ने बताया कि जनपद मुजफ्फरनगर की सभी तहसीलों में स्थित विकास खण्डों और ग्राम पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अनन्तिम मतदाता सूची का निरीक्षण आम नागरिक 24 दिसंबर 2025 से 30 दिसंबर 2025 तक कर सकेंगे।उन्होंने बताया कि इस दौरान मतदाता सूची से संबंधित नाम जोड़ने, नाम में संशोधन कराने या गलत तरीके से शामिल नामों पर आपत्ति दर्ज कराने का अवसर मिलेगा।

इसके साथ ही 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी पात्र नागरिक भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन कर सकेंगे।अंतिम मतदाता सूची की एक-एक प्रति संबंधित उपजिलाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास खण्ड कार्यालय, ग्राम पंचायत कार्यालय, अपर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तथा जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) मुजफ्फरनगर में निर्धारित अवधि के दौरान निःशुल्क निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।अपर जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि प्राप्त सभी दावे और आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 के बीच संबंधित उपजिलाधिकारी अथवा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए समय रहते मतदाता सूची का अवलोकन करें और किसी भी त्रुटि को ठीक कराएं, ताकि पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची पूरी तरह सही और अपडेट रह सके।

hoto

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights