मुजफ्फरनगर।नुमाइश मैदान के पंडाल में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार नरेंद्र कश्यप ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलेभर से पहुंचे दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग, कान की मशीन, स्मार्ट केन, बैसाखी सहित विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। राधा माधव संगीत कला केंद्र की छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की।कार्यक्रम में मंत्री ने 217 ट्राई साइकिल, 112 व्हीलचेयर, 51 स्मार्ट केन, 22 कान की मशीनें और 40 बैसाखियां लाभार्थियों को प्रदान कीं। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की योजनाओं के अंतर्गत 50 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शादी अनुदान के प्रमाणपत्रों का भी सांकेतिक वितरण किया गया।

विभागीय जानकारी के अनुसार जिले में अब तक 3525 छात्र-छात्राओं को पूर्वदशम छात्रवृत्ति और 3059 छात्रों को 11-12वीं वर्ग में शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ मिल चुका है।नरेंद्र कश्यप ने कहा कि आज कार्यक्रम में पहुंचे सभी दिव्यांगजन अपनी जरूरत के उपकरण लेकर जाएंगे और जो लोग ठंड या दूरी के कारण नहीं पहुंच सके हैं, उनके घर तक विभागीय टीमें उपकरण पहुंचाएंगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक अवश्य पहुंचे।कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार ने किया।

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, उपनिदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग एमपी सिंह, उपनिदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग सहारनपुर मंडल राजकुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी संजय कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शक्ति सरन श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दीक्षा उपाध्याय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मैत्री रस्तोगी, जिला समाज कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार तथा जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights