शाहपुर। क्षेत्र के ऐतिहासिक गाँव सोरम में समाजसेवी एवं जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष विपिन बालियान के नेतृत्व में गुरुवार को अनोखे तरीके से वैदिक हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। विशेष रूप से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर बनाए गए यज्ञ कुंड में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन सम्पन्न किया गया।यज्ञ के यजमान वार्ड 24 के जिला पंचायत सदस्य संदीप बालियान रहे। हवन उपरांत ट्रैक्टर-ट्रॉली में स्थापित यज्ञ कुंड के साथ पूरे गाँव की परिक्रमा कर गांववासियों की खुशहाली, स्वास्थ्य और इंसानों व मवेशियों में फैल रही बीमारियों के निवारण की कामना की गई।हवन के दौरान ब्रह्मा मास्टर सुरेंद्र सिंह ने वैदिक विधि से आहुति दिलाई।

परिक्रमा के समय गलियों में ग्रामीणों का उत्साह देखते ही बना। घर-घर से लोग बाहर निकलकर आहुति देने पहुंचे और इस अनूठे धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बने। महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने हवन के दौरान सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शांति महसूस की।कार्यक्रम में चौधरी धर्मपाल सिंह, मास्टर जयपाल सिंह, अंकित फौजी सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे। समाजसेवी विपिन बालियान ने कहा कि वैदिक हवन से वातावरण शुद्ध होता है और गांव में सौहार्द, स्वास्थ्य व समृद्धि बढ़ती है। ग्रामीणों ने इस पहल की प्रशंसा करते हुए इसे गांव की परंपरा और एकता को मजबूत करने वाला आयोजन बताया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights