बुढ़ाना। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के दिशा-निर्देश में बुधवार को बजाज शुगर मिल, बुढ़ाना परिसर में नेत्र शिविर आयोजित किया गया। शिविर का संचालन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा, डीपीएमआई, तथा प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रणव तेवतिया की देखरेख में किया गया।शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और मिल कर्मचारियों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई।

विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की दृष्टि संबंधित समस्याओं का परीक्षण कर आवश्यक दवाएं व परामर्श प्रदान किया। कई मरीजों को चश्मों के नंबर बताए गए, जबकि गंभीर मामलों को आगे उपचार के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा रेफर किया गया।नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ उमंग ने बताया कि नियमित नेत्र परीक्षण बेहद आवश्यक है, क्योंकि समय पर जांच न कराने से छोटी समस्या भी गंभीर रूप ले सकती है |

शिविर के दौरान लोगों को आंखों की देखभाल, स्वच्छता तथा मोतियाबिंद जैसे रोगों के लक्षणों के बारे में जागरूक भी किया गया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम, शुगर मिल प्रबंधन एवं स्थानीय स्वयंसेवक पूरे समय सक्रिय रहे, जिनके सहयोग से कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
