मुज़फ्फरनगर।होली चाइल्ड पब्लिक इंटर कॉलेज, जड़ौदा में 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनवाने हेतु विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कण्डारकर कमलकिशोर देशभूषण के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत वरिष्ठ नागरिकों और अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। कैंप का उद्देश्य बुजुर्गों को सरकार की स्वास्थ्य सुरक्षा योजनाओं से जोड़कर प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ दिलाना था।बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉ. राजीव कुमार ने अपील करते हुए कहा कि 70 वर्ष से अधिक आयु वाले सभी लोग अपना आयुष्मान वय वंदना कार्ड अवश्य बनवाएँ, क्योंकि इस कार्ड से जांच, इलाज और दवाइयों सहित सभी सुविधाएँ निशुल्क उपलब्ध होती हैं।

जिला समन्वयक डॉ. आकाश त्यागी ने कार्ड बनने की प्रक्रिया, पात्रता और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी और समय रहते अधिक से अधिक बुजुर्गों को कार्ड बनवाने की सलाह दी।जिला शिकायत निवारण अधिकारी शोज़ब जैदी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि योजना से संबंधित किसी भी समस्या के समाधान के लिए नागरिक सीधे जिला शिकायत निवारण अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।कैंप में मौजूद सभी पात्र वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान वय वंदना कार्ड स्थल पर ही बनाए गए। बुजुर्गों ने इस पहल के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के अंत में कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रवेंद्र दहिया ने सभी अतिथियों का सम्मान प्रतीक देकर स्वागत किया और कहा कि इस प्रकार के आयोजन समाज के जरूरतमंद एवं वरिष्ठ वर्ग के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होते हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights