मुज़फ़्फ़रनगर। विशेष प्रगाढ़ मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) अभियान अपने अंतिम और सबसे महत्वपूर्ण चरण में पहुँच गया है। 11 दिसंबर अंतिम तारीख है | इसी क्रम में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा तथा सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौर आज खुद सड़कों पर उतरकर जनपद में बनाए गए विभिन्न मतदान केंद्रों व मेगा कैंपों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायज़ा लेते नजर आए।जिलाधिकारी ने कैंपों पर तैनात बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) से फॉर्म भरने की प्रगति, मतदाताओं की सुविधा, आवश्यक दस्तावेज़ों की उपलब्धता तथा जागरूकता अभियान की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने सभी BLO को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी पात्र नागरिक का SIR फॉर्म न छूटे और प्रत्येक मतदाता को पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि SIR अभियान एक महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक प्रक्रिया है, जिसका उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन रखना है। उन्होंने बताया कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि जनपद का कोई भी पात्र मतदाता मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए।सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौर ने भी कैंपों पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने और आने वाले नागरिकों को सहज व सरल प्रक्रिया उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आज चल रहा मेगा कैंप मतदाता सूची पुनरीक्षण को गति देने का सबसे अहम अवसर है।जिला प्रशासन ने पुनः नागरिकों से अपील की है कि जिनका अभी तक SIR फॉर्म नहीं भरा गया है, वे अपने-अपने मतदान केंद्र पर पहुँचकर प्रक्रिया तुरंत पूरी करें, ताकि ‘‘सशक्त मतदाता सशक्त लोकतंत्र’’ की संकल्पना को साकार किया जा सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights