मुजफ्फरनगर।तहसील खतौली में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी शिकायत को औपचारिकता के तौर पर न लिया जाए, बल्कि उसकी जड़ तक पहुँचकर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

समाधान दिवस के दौरान महिला अपराध से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर लेने, गंभीर मामलों में तुरंत फील्ड जांच करने और पीड़ितों को त्वरित राहत देने के स्पष्ट निर्देश दिए गए।समाधान दिवस में उपस्थित अधिकारियों ने जनता को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति भी जागरूक किया। लोगों को बताया गया कि अंजान लिंक, मोबाइल कॉल, भुगतान संबंधी ऐप, ओटीपी और बैंक विवरण किसी के साथ साझा न करें। साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी भी दी गई और कहा गया कि साइबर अपराध होने पर तुरंत रिपोर्ट करें।समाधान दिवस के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुनील तेवतिया, एसडीएम खतौली निकिता शर्मा, सीओ खतौली राम आशीष यादव, तहसील प्रशासन के अधिकारी, सम्बंधित तहसील के थाना प्रभारी, राजस्वकर्मी, विभिन्न विभागों के कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि समाधान दिवस में दर्ज हुई शिकायतों की मौके पर जाकर गहराई से जांच की जाएगी और सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण समय सीमा के भीतर पूरा कराया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights