मुज़फ्फरनगर | चिल्ड्रन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मुज़फ्फरनगर में सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे, एआरटीओ प्रशासन अजय मिश्रा और एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम में उपनिरीक्षक महेश कुमार, यातायात पुलिस ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों की विस्तृत जानकारी दी और नियमित रूप से ट्रैफिक नियमों का पालन करने की अपील की।
कार्यशाला के दौरान सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े राष्ट्रीय आँकड़ों पर भी चर्चा की गई, जिससे विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा की गंभीरता समझाई जा सके।डॉ. राजीव कुमार ने सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित कराई। प्रतियोगिता में सफल रहे छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। शिक्षक करुणा त्यागी ने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा शपथ दिलवाई।कार्यक्रम में एकेडमी कोऑर्डिनेटर ने उपस्थित अधिकारीगणों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।प्रधानाचार्य अमर पांचाल के नेतृत्व में शिक्षक विपिन त्यागी, रीतू त्यागी, करुणा त्यागी, डेनु त्यागी, विजय वालिया और नवीन गर्ग ने सक्रिय भूमिका निभाई।
