मुजफ्फरनगर। जनपद के कृषकों के लिए राहतभरी खबर है। जिले में बीज विकास निगम, मुजफ्फरनगर से प्राप्त 4500 कुंतल गेहूं बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है। जिला कृषि अधिकारी राहुल तेवतिया ने बताया कि प्राप्त बीज में से 550 कुंतल गेहूं बीज विकास खंड जानसठ को उपलब्ध कराया गया था, जिसमें से 470 कुंतल बीज कृषकों को वितरित भी किया जा चुका है।अधिकारियों के अनुसार, गेहूं बीज वितरण पूरी तरह पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है।

इस प्रक्रिया में कृषक की भूमि का आकार बाध्यकारी नहीं है, लेकिन कृषक पंजीकरण अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास खंड के सभी किसानों को राजकीय बीज भंडार से बीज उपलब्ध कराना संभव नहीं है, इसलिए निर्धारित मात्रा के भीतर पंजीकृत किसानों को उनकी जोत के अनुसार बीज दिया जा रहा है।जिला कृषि अधिकारी ने यह भी बताया कि किसान सहकारी समितियों, बीज विकास निगम एवं कृभको केंद्रों से भी गेहूं बीज खरीद सकते हैं।उन्होंने कहा कि जिले में बढ़ती मांग को देखते हुए अतिरिक्त 1000 कुंतल गेहूं बीज की माँग शासन को भेज दी गई है, जिसके उपलब्ध होते ही वितरण शुरू कर दिया जाएगा।कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित केंद्रों पर समय से पहुंचे और पंजीकरण सुनिश्चित कराकर योजना का लाभ उठाएं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights