डी एस पब्लिक स्कूल में यातायात पुलिस ने विद्यार्थियो को नियमो के प्रति किया जागरूक मुजफ्फरनगर। यातायात माह को सफल बनाने के लिए पुलिस का निरंतर जागरूकता अभियान जारी हैै। शनिवार को शहर में स्थित डी एस पब्लिक स्कूल में यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा कार्यक्रम आयोजित किया । कार्यक्रम में यातायात पुलिस के अधिकारियों ने विद्यार्थियो को यातायात नियमो का पाठ पढ़ाया। जनपद में यातायात पुलिस द्वारा यातायात माह के उद्देश्य को सफल बनाने के लिए डी एस पब्लिक स्कूल में यातायात नियमों और सड़क सुरक्षा के प्रति विद्यार्थियो को जागरूक किया गया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के हर एक नियम को ध्यान पूर्वक सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि क्षेत्राधिकारी यातायात मुजफ्फरनगर रविंद्र प्रताप सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन करने के प्रति प्रेरित एवं जागरूक करते हुए विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ दिलवाई । विद्यालय के सभागार में विद्यार्थियों एवं उपस्थित शिक्षक- शिक्षिकाओं ने मंचासीन अतिथियों के साथ यातायात के नियमों का पालन करने की शपथ ली। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ राजीव कुमार एवं यातायात सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को यातायात से संबंधित नियमों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को यातायात के नियमों का पालन न करने के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं तथा उससे बचाव के लिए रखी जाने वाली सावधानियां के प्रति जागरूक किया। डॉ राजीव कुमार ने इस अवसर पर विद्यार्थियो से यातायात नियमो से संबधित प्रश्न पूछे ।

नियमों से सबंधित प्रश्नो के सही जवाब देने वाले विद्यार्थियो अंश पाराशर, वंशपाल लतानिया, आयुष, देव राठी ,अयान अंसारी, सानवी शर्मा, जसप्रीत, मुस्कान एवं उन्नति चौधरी को अथितियो ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में यातायात अधिकारियों के अलावा प्रधानाचार्य गगन शर्मा, कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित, शिक्षक रजनीश शर्मा एवं शंकर प्रजापति आदि मौजूद रहे।
