मुजफ्फरनगर | जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश शासन ने श्री गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान दिवस पर घोषित अवकाश की तिथि में संशोधन किया है। पहले यह अवकाश 24 नवंबर 2025 (सोमवार) को घोषित किया गया था, लेकिन शासन ने इसे संशोधित करते हुए अब 25 नवंबर 2025 (मंगलवार) को अवकाश घोषित किया है।
डीएम ने बताया कि यह संशोधन सामान्य प्रशासन विभाग, लखनऊ की विज्ञप्ति संख्या 3-1099/649/2019-सामान्य प्रशासन अनुभाग-1, आदेश संख्या 1148751/2025, दिनांक 20 नवंबर 2025 के अनुसार किया गया है। नए आदेश के मुताबिक 24 नवंबर के स्थान पर 25 नवंबर को अवकाश प्रभावी रहेगा।शासन ने यह बदलाव शक संवत आग्रहायण 03, 1947 एवं विक्रम संवत 2082 मार्गशीर्ष शुक्ल 04 से संशोधित करते हुए 25 नवंबर को शक संवत आग्रहायण 04, 1947 एवं मार्गशीर्ष शुक्ल पंचमी विक्रम संवत 2082 के अनुसार लागू किया है।जिलाधिकारी ने सभी विभागों, कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों और संबंधित इकाइयों को निर्देशित किया है कि वे अवकाश की इस संशोधित तिथि को नोट कर लें तथा उसी के अनुसार अपनी कार्यवाही सुनिश्चित करें।जिले भर में इस आदेश की जानकारी प्रसारित कर दी गई है, ताकि किसी भी प्रकार की शंका या भ्रम की स्थिति न बने।
