मुज़फ्फरनगर। यातायात माह 2025 के तहत शुक्रवार को सेंट ज़ेवियर्स ग्लोबल स्कूल, जट मुहेड़ा में सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा विषय पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में ट्रैफिक नियमों के पालन की जागरूकता बढ़ाना और सड़क हादसों को रोकने के प्रति संवेदनशील बनाना रहा।कार्यशाला में यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र कुमार ने छात्रों को सड़क सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी और सभी से सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने की अपील की। इस दौरान उन्होंने जोर दिया कि— “सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन जरूरी है, इसे मजबूरी न समझें।”

विद्यालय की प्रधानाचार्या मोनिका चौधरी ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई और कहा कि नई पीढ़ी को यातायात अनुशासन की शिक्षा देकर ही सुरक्षित समाज की दिशा में कदम बढ़ाया जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान डॉ. राजीव कुमार ने भारत में हर वर्ष होने वाली सड़क दुर्घटनाओं और उनसे होने वाली मौतों के आंकड़ों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। इसके बाद सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा विषय पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे, एआरटीओ प्रशासन अजय मिश्रा, एआरटीओ प्रवर्तन सुशील मिश्रा के निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह और प्रभारी यातायात राकेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया।विद्यालय प्रशासन ने सभी अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों में जागरूकता बढ़ाने में बेहद प्रभावी सिद्ध होते है |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights