मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जनपद के सभी थानों की एंटी रोमियो टीमों ने ‘मिशन शक्ति-5.0’ अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन और सशक्तिकरण के लिए जागरूक किया।अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाले कस्बों, स्कूल-कॉलेजों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और धार्मिक स्थलों का भ्रमण किया।

इस दौरान उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से संवाद करते हुए विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों और महिला केंद्रित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने पंपलेट वितरित कर बताया कि जरूरत पड़ने पर महिलाएं डॉयल-112, हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेंटर-181, स्वास्थ्य सेवा-102 और एंबुलेंस सेवा-108 जैसी सेवाओं का लाभ उठा सकती हैं।

इसके साथ ही निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान भारत योजना और महिला शक्ति केंद्र जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पुलिस ने समझाया कि इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और समाज में उनकी सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित करना है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि “मिशन शक्ति” अभियान महिलाओं के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उन्हें हर स्तर पर सुरक्षित महसूस कराने का एक सशक्त प्रयास है। पुलिस का यह जनसंपर्क आधारित अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights