मुज़फ़्फरनगर।बच्चों के हृदय स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए फ़ोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर के द्वारा गुरुवार को मुज़फ़्फरनगर में एक मुफ्त कार्डियक स्क्रीनिंग कैंप लगाया। कैंप का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक पंकज मलिक ने किया। श्री साई हॉस्पिटल और रेज़ इंडिया फ़ाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से यह कैम्प आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर पहुंचे।

मौके पर जिले के जाने-माने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गिरीश कुमार और डॉ. समर्थ कुमार भी मौजूद रहे।कैंप में फ़ोर्टिस हॉस्पिटल की टीम ने दिल से संबंधित समस्याओं का पता लगाने के लिए बच्चों की गहराई से जांच की। सीनियर कंसल्टेंट डॉ. दीपक ठाकुर के नेतृत्व में हुई जांच में इकोकार्डियोग्राफी, ईसीजी और क्लिनिकल टेस्ट शामिल थे। जांच के दौरान कई बच्चों में पहली बार हार्ट डिसऑर्डर की पहचान हुई, जिनके परिवारों को आगे की चिकित्सा और सावधानियों की जानकारी दी गई।कैंप आयोजकों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी बेहतर कार्डियक जांच और इलाज तक पहुंच सकें। रेज़ इंडिया फ़ाउंडेशन की लिटिल हार्ट बीट्स योजना ऐसे परिवारों को इलाज में आर्थिक सहायता उपलब्ध कराती है।मौके पर अभिभावकों को बच्चों में हार्ट रोगों के शुरुआती संकेतों, सही खान-पान, व्यायाम और नियमित हेल्थ चेकअप के महत्व के बारे में भी बताया गया।

लोगों ने इस सुविधा को बेहद उपयोगी और समय पर बताया।कैंप के बाद डॉ. दीपक ठाकुर ने कहा कि बड़ी संख्या में आए बच्चों की जांच कर टीम को यह महसूस हुआ कि गांव और कस्बे में ऐसे कैंप की बहुत ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि कई गंभीर हार्ट समस्याएं शुरुआती उम्र में सामने नहीं आतीं, इसलिए इस तरह की स्क्रीनिंग ही बच्चों को समय पर इलाज दिलाने का सबसे बेहतर तरीका है।फ़ोर्टिस हॉस्पिटल मानेसर ने बताया कि बच्चों के हृदय स्वास्थ्य को लेकर उनकी कम्युनिटी आउटरीच गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को समय रहते सही उपचार मिल सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights