मुज़फ्फरनगर | महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण को लेकर मुज़फ्फरनगर पुलिस ने विशेष जागरूकता अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में जिलेभर की एंटी रोमियो टीमों ने गांवों, कस्बों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर पहुंचकर महिलाओं और छात्राओं को उनके अधिकारों और सरकारी सेवाओं की जानकारी दी।

अभियान के दौरान पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस-108 और स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन-102 जैसी सुविधाओं से अवगत कराया। साथ ही महिला हेल्प डेस्क व जनसुनवाई पोर्टल के जरिए शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई।पुलिस ने महिलाओं और छात्राओं को निराश्रित महिला पेंशन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आयुष्मान योजना और महिला शक्ति केंद्र जैसी योजनाओं की भी जानकारी दी। अभियान का मकसद महिलाओं में सुरक्षा की भावना मजबूत करना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना बताया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights