मुठभेड़ के बाद दो बदमाश दबोचे

हाथरस, 25 अप्रैल (हि.स.)। सादाबाद से बीजलपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर सादाबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम ने एक

मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाश घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर चल रहे अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बदमाश सादाबाद से बीजलपुर की ओर जाने वाले है। पुलिस ने बाइक सवार दोनों बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस पर पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान आगरा के बरहन थाना क्षेत्र का रहने वाले प्रवीण त्यागी और धौलपुर, राजस्थान का निवासी शेर खान उर्फ अंशू के रूप में हुई है। इन दाेनों बदमाशों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। पुलिस ने बदमाशों के पास से लूट के 19,500 रुपये, दो तमंचे 315 बोर, दो जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बजाज बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार दोनों अपराधी शादी समारोहों में लूट और छिनैती की वारदातों में शामिल थे। शेर खान के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट और एनडीपीएस एक्ट समेत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। प्रवीण त्यागी भी कई आपराधिक मामलों में वांछित था।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights