murder-accused-arrest

तिंदवारी थाना में तैनात उप निरीक्षक रोशनी सेंगर ने बताया कि

21 दिसंबर 2025 को थाना क्षेत्र के ग्राम मिरगहनी में शराब पीने के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। इसी दौरान दुर्विजय पुत्र चुन्नु पर ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। घायल अवस्था में दुर्विजय को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना के संबंध में मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

इसी क्रम में आज गजनी मोड़ के पास से आरोपित दीपू उर्फ पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम मिरगहनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लिया। आरोपित की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 1 अदद ईंट बरामद की गई है। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights