समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजितमुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर समाजवादी पार्टी कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने की।इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव व मुज़फ्फरनगर लोकसभा सांसद हरेंद्र सिंह मलिक ने नेताजी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “मुलायम सिंह यादव का जीवन संघर्ष करोड़ों दिलों की प्रेरणा है। उन्होंने दबे-कुचले, वंचितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। आज भी समाजवादी कार्यकर्ता उनके दिखाए मार्ग पर चलकर संघर्ष को आगे बढ़ा रहे हैं।”जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि “नेताजी ने ‘सबको सम्मान और समान भागीदारी’ की नीति पर समाजवादी पार्टी की नींव रखी थी। आज पार्टी का हर कार्यकर्ता उसी विचारधारा को आगे बढ़ा रहा है।”

सभा में सपा के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री राजकुमार यादव, राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव नौशाद अली और चौधरी इलम सिंह गुर्जर ने कहा कि भाजपा की सांप्रदायिक राजनीति का मुकाबला केवल समाजवादी विचारधारा ही कर सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एकता और भाईचारे को मज़बूत करते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व में प्रदेश में सपा की सरकार बनाना ही नेताजी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।कार्यक्रम में सपा महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, सपा नेता साजिद हसन, सोमपाल सिंह कोरी, सपा महिला सभा महानगर अध्यक्ष हिमानी सिंह सहित कार्यकर्ताओं ने नेताजी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सैनी, पूर्व मंत्री महेश बंसल, जिला महासचिव चौधरी विकील गोल्डी अहलावत, प्रदेश सचिव सुखपाल सिंह, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी जसवीर वाल्मीकि, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धनवीर कश्यप, तहसीन मंसूरी, धर्मेंद्र सिंह नीटू, शमशेर मलिक, सुरेश पाल प्रजापति, सरदार देवेंद्र सिंह खालसा, सचिन पाल, फहीम अहमद, नवाब इम्तियाज़ कुरैशी, राशिद मलिक, नेपाल सिंह एडवोकेट, डॉ. इसरार अल्वी, सत्यदेव शर्मा, संजय आर्य, सादिक चौहान, डॉ. अविनाश कपिल, दीप्ति पाल, अभिषेक गोयल एडवोकेट, रमेश चंद शर्मा, अली जामिन जैदी, गौरव त्यागी, कृष्ण पाल सिंह पाल, सरदार प्रेम सिंह, सभासद शहजाद चीकू, हसीब राणा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights