पुलिस उपायुक्त नगर मनीष कुमार शांडिल्य ने बताया कि नगर के धूमनगंज थाना क्षेत्र में स्थित टीपी नगर निवासी आदित्य सिंह (35) पुत्र स्वर्गीय आनंद सिंह मंगलवार की सुबह अपने दोस्त के साथ कहीं से घर के लिए मोटर साइकिल से वापस लौटा रहा था। रास्ते में हाईकोर्ट पुल पर मोटर साइकिल अचानक डिवाइडर से भिड़ गई और दोनों घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले गर्ई। जहां आदित्य सिंह को मृत घोषित कर दिया और उसके साथी का उपचार शुरू कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिवार के लोग पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिवार से तहरीर लेकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के संबंध में जानकारी देते हुए परिवार के लोगों ने बताया कि आदित्य सिंह प्रतियोगी परीक्षाओं की अभी तैयारी कर रहा था।
