निरंजनी अखाड़ा के महामंडलेश्वर बलबीर गिरी ने बताया कि मां गंगा ने संकट मोचन महाबली हनुमान जी को श्रावण मास में तीसरी बार अमृत स्नान कराया। गुरुवार शाम यमुना एवं गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। जिससे भगवान बजरंग बली की पूजा अर्चना एवं आरती करने के बाद प्रतिमूर्ति को मंदिर से परिसर से बाहर निकालने के बाद मंदिर के पट को बंद कर दिया गया है।

जिला सूचना विभाग द्वारा गंगा एवं यमुना के बढ़ते जलस्तर की जारी सूचना के मुताबिक प्रयागराज में खतरे का जल स्तर 84.734 मीटर है। गुरुवार रात 8 बजे नैनी में यमुना नदी का जलस्तर 82.68 मीटर पर पहुंच गया है। गंगा के फाफामऊ घाट पर 82.30 मीटर पर जल स्तर पहुंच गया। इसी तरह बक्सी एसटीपी के पास 82.91 मीटर पर जलस्तर पहुंच गया है। प्रयागराज से वाराणसी की ओर छतनाग घाट पर 82.30 मीटर पर जल स्तर पहुंच गया है। बाढ़ जल स्तर माप की गणना 79.50 मीटर से शुरू की गई है। प्रयागराज में स्थित सभी बांध सुरक्षित है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights