
मुजफ्फरनगर। शहर के गांधीनगर स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता पुनीत वशिष्ठ के आवास पर पूर्व केंद्रीय मंत्री, चेयरमैन संसदीय आवास समिति एवं गौतम बुद्धनगर से लोकसभा सांसद डॉ. महेश शर्मा का आगमन हुआ। इस अवसर पर पुनीत वशिष्ठ एवं पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया।
डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ सुशासन को निरंतर मजबूती प्रदान कर रही है। उन्होंने बताया कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के तहत सरकार की योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल, विधायक श्रीचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल, पूर्व विधायक अशोक कंसल सहित वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, सतीश कुमार शर्मा, उमादत्त शर्मा, ब्रह्म प्रकाश शर्मा, कैप्टन प्रवीण चौधरी, शरद शर्मा, नावेश शर्मा, प्रवीण शर्मा, चमन चौहान व बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
