पुलिस उपायुक्त के अनुसार मामले को गंभीरता से लेते हुए इंस्पेक्टर पुखराज सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में छापेमारी कर सभी आरोपितों को दबोचा। पकड़े गए आरोपितों की पहचान प्रियांशु उर्फ कल्लू (23), साहिल चौधरी उर्फ जाट (27), नीरज उर्फ कनिया (27) और एक 17 वर्षीय नाबालिग के रूप में हुई है। सभी आरोपित गुड़ मंडी और मॉडल टाउन इलाके के रहने वाले हैं।
