मनरेगा विभाग 15 जून तक पूरा कर लेगा गड्ढे तैयार करने का लक्ष्य

प्रयागराज,08 जून (हि.स.)। पौधरोपण कराने के लिए अब तक मनरेगा विभाग 21 लाख 78 हजार 690 गड्ढे तैयार करा चुका है। अतिशीघ्र विभाग अपने लक्ष्य को पूरा कर लेगा। यह जानकारी रविवार को प्रयागराज के डीसी मनरेगा गुलाब चन्द्र ने दी।

उन्होंने बताया कि अब तक 4 हजार 5 सौ मनरेगा मजदूर इस कार्य को पूरा करने में लगे हुए हैं। जनपद के सभी विकासखंडों में पौधरोपण के लिए कुल 36 लाख 39 हजार का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस पौध रोपण अभियान के तहत ग्राम विकास विभाग को 30 लाख 80 हजार का लक्ष्य दिया गया है। जबकि पंचायत विभाग को 3 लाख 4 हजार का लक्ष्य है और 2 लाख 51 पौधे राजस्व विभाग को लगाना है। इस लक्ष्य को 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights