केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को जम्मू के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। शाह जिले के बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित गांव मांगूचक का भी दौरा करेंगे।

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ शाह बिक्रम चौक के पास तवी पुल पर रुके और नदी के किनारे हुए नुकसान का निरीक्षण किया।

शाह बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का आकलन करने के लिए रविवार रात जम्मू पहुंचे थे।

वह बाढ़ प्रभावित इलाकों का सोमवार को दिन में संभवत: हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे।

अधिकारियों ने बताया कि वह बाढ़ राहत और अचानक आई बाढ़ से सीमा सुरक्षा ग्रिड को हुए नुकसान को लेकर राजभवन में दो अलग-अलग बैठकों की अध्यक्षता भी करेंगे।

बादल फटने, भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ में 14 अगस्त से किश्तवाड़, कठुआ, रियासी और रामबन जिलों में 130 से अधिक लोग मारे गए हैं और 33 लोग लापता हैं।

जम्मू और अन्य मैदानी भागों के निचले इलाकों में 26-27 अगस्त को मूसलाधार बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई थी जिससे बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है।

मृतकों में 34 तीर्थयात्री भी शामिल हैं, जो 26 अगस्त को माता वैष्णो देवी मंदिर जाते समय भूस्खलन की चपेट में आ गए थे।

गृह मंत्री का तीन महीने में जम्मू का यह दूसरा दौरा है।

इससे पहले, उन्होंने 29 मई को जिले का दौरा किया था। इससे करीब तीन सप्ताह पहले भारतीय सशस्त्र बलों ने 22 अप्रैल के पहलगाम हमले के प्रतिशोध में सीमा पार आतंकवादी ढांचों पर मिसाइल हमले किए थे। पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें से अधिकतर पर्यटक थे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किश्तवाड़ जिले के चशोती गांव में बादल फटने से अचानक आई बाढ़ के बाद स्थिति का जायजा लेने के लिए 24 अगस्त को जम्मू का दौरा किया था।

मचैल माता मंदिर के रास्ते में स्थित गांव का दौरा करने की सिंह की योजना खराब मौसम और पद्दार उप-मंडल में भूस्खलन से सड़क के अवरुद्ध होने के कारण रद्द हो गई थी।

अगस्त में चशोती में अचानक आई बाढ़ में 65 लोग मारे गए, 100 से अधिक घायल हो गए और 32 अन्य लापता हो गए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम तेंदुए के हमले में सात वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, खैरीघाट थाना क्षेत्र के बाजपुरवा गांव में शाम करीब पांच बजे आफरीन (7), पुत्री तसव्वर, अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान झाड़ियों से निकले तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया। बच्ची अस्पताल में भर्ती बच्ची की चीख सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और शोर मचाते हुए लाठी-डंडों के साथ तेंदुए की ओर बढ़े, जिसके बाद जंगली जानवर वहां से भाग गया। ग्रामीणों ने घायल बच्ची को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। सीएचसी शिवपुर के चिकित्सक डॉ. विकास सिंह ने बताया कि बच्ची गंभीर हालत में अस्पताल लाई गई थी। उसकी स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है। गांव में दहशत का माहौल घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने बताया कि टीम द्वारा क्षेत्र में जांच की जा रही है। रात का समय होने के कारण तेंदुए के स्पष्ट पगचिह्न नहीं मिल सके हैं, लेकिन इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और आसपास के जंगल व झाड़ियों की निगरानी की जा रही है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने और नियमित गश्त कराने की मांग की है। वन विभाग ने लोगों से बच्चों को अकेले बाहर न भेजने और शाम के समय विशेष सतकर्ता बरतने की अपील की है।

Verified by MonsterInsights