मनीष अग्रवाल
सहारनपुर। थाना सदर बाजार पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मात्र 12 घंटे में ट्रैक्टर-ट्राली चोरी का पर्दाफाश किया। थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया कि शनिवार को उपेन्द्र कुमार पुत्र रणवीर सिंह, निवासी साँवलपुर नवादा जट, थाना सदर बाजार ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके गोदाम का ताला तोड़कर महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी कर लिया गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मिशन शक्ति फेज-5.0 टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 12 घंटे में चोरी का खुलासा किया। नवादा चौराहा से मानकमऊ नाला पटरी के पास से चोरी गया लाल रंग का महिंद्रा ट्रैक्टर 265 DI रजि. नं. UP11CV9771, ट्राली सहित बरामद किया गया। शाहरूख के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ। इसके आधार पर शाहरूख के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया और चोरी के मुकदमे में धारा की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में शाहरूख पुत्र इरफान, शिवकुमार उर्फ माला पुत्र मंगल सैनी, रिंकू पुत्र अशोक और विशाल उर्फ बंटी पुत्र रमेश सिंह शामिल हैं। प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में उ0नि0 विपिन कुमार, उ0नि0 सुरेन्द्र शर्मा, उ0नि0 चंचल, हे0का0 नितिन तोमर, म0हे0का0 मीनाक्षी, म0का0 रितु, का0 अजय तोमर और का0 आशीष कुमार की टीम ने गिरफ्तारियां और बरामदगी सुनिश्चित की। मिशन शक्ति टीम की इस त्वरित कार्रवाई ने जनपद में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक मिसाल कायम की है।
