मुज़फ्फरनगर। खतौली थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत भायँगी और भंगेला में महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपायों के बारे में जानकारी दी और उन्हें विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 1076, 112, 181, 1930 और 1098 के बारे में अवगत कराया, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके |

।इसके साथ ही टीम ने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी, जिनमें महिलाओं के लिए सुरक्षा, सामाजिक सुरक्षा और विकासात्मक योजनाएं शामिल हैं। महिलाओं को बताया गया कि किस प्रकार वे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रह सकती हैं और किसी भी उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में किस सरकारी माध्यम से सहायता प्राप्त कर सकती हैं। खतौली कोतवाली क्षेत्र में यह अभियान प्रभारी निरीक्षक दिनेश बघेल के नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान मिशन शक्ति टीम ने गांव के प्रत्येक घर तक पहुँच कर महिलाओं और युवाओं को सीधे संवाद के माध्यम से जागरूक किया, ताकि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सके।अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित महसूस कराना और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना है, जिससे वे किसी भी तरह की हिंसा या उत्पीड़न से बच सकें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights