पुलिस के अनुसार सीतापुर लोटा फैक्ट्री ज्वालापुर में रहने वाले आकाश पुत्र गोपाल प्रसाद के विरुद्ध ज्वालापुर थाने में नाबालिक लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिस पर पुलिस ने टीम बनाकर आरोपित की तलाश शुरू कर दी।पुलिस ने आरोपित के घर परिवार तथा अन्य परिचितों के घर छापे मार कर महत्वपूर्ण सुराग इकट्ठे किए और उसके आधार पर पुलिस टीम ने बेतिया बिहार से अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया गया है।
