प्रभार जनपद वाराणसी में वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने शहर की साफ सफाई पर जोर देते हुए नगर निगम के अधिकारियों से कहा कि सीवर की समय से सफाई होनी चाहिए। बंद नालियों को खोलिए और जलभराव होने से रोकने का प्रयास कीजिए। कूड़े के ढेर को लगने से रोकिए। अधिकारी स्वयं सड़क पर उतर कर हर क्षेत्र की स्वच्छता जाने और आवश्यक दिशा निर्देश दे।

इस निरीक्षण के उपरांत मंत्री सुरेश खन्ना वाराणसी के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में चले गए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए सुरेश खन्ना ने वहां भी अधिकारियों को सख्त लहजे सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में महापौर अशोक तिवारी, विधायकों सहित अधिकारीगण मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights