नदी मे डूबकर अधेड़ की मौत

सुलतानपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। मछली पकड़ने के दौरान गुरुवार को अधेड़ की गोमती नदी में डूबकर मौत हो गयी। गोताखोरों ने लगभग ढाई घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक की पहचान करौंदीकला थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी जगरदेव निषाद के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष शारदेंदु द्विवेदी ने बताया कि शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। अधेड़ की मौत से परिजनों में शोक की लहर है।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights