mh-sunetra-pawar-modi-meeting

नई दिल्ली, 11 फ़रवरी । महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।

सुनेत्रा पवार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दोनों नेताओं से मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए यह जानकारी दी। मुलाकात के दौरान सुनेत्रा के साथ उनके दोनों बेटे- पार्थ एवं जय पवार, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य प्रफुल्ल पटेल और प्रदेश अध्यक्ष एवं लोकसभा सदस्य सुनील तटकरे भी मौजूद थे।

प्रफुल्ल पटेल ने एक्स पोस्ट में प्रधानमंत्री से मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए कहा कि उन्होंने उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, सांसद सुनील तटकरे, पार्थ पवार और जय पवार के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

———–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights