इस दौरान महिला आयोग की सदस्य ने पांच महिलाओं की गोदभराई व दो बच्चों अन्न प्रासन्न कराया। बाल विकास परियोजना अधिकारी पूनम जायसवाल को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों की निगरानी करें । प्राथमिक विद्यालय बाबा बेलखरनाथ का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा सहित अभय शुक्ला उपस्थित रहे।
