मीरापुर। मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में SIR अभियान के तहत चल रहे वोट पुनरीक्षण कार्य को गति देने के लिए मिथलेश पाल ने पूरे दिन क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र की मज़बूती सही मतदाता सूची से शुरू होती है,” इसलिए इस अभियान को वह अपनी प्राथमिकता में रखकर बेहद गंभीरता के साथ आगे बढ़ा रही हैं।विधायक मिथलेश पाल ने अपने निरीक्षण अभियान के दौरान ग्राम जौली, खेड़ी फिरोजाबाद, कम्हेड़ा, हांजी, भोकेरेहड़ी, गड़वाड़ा, बेल्डा, निर्गजनी, धीराहेड़ी, धसरी, खुजेडा, तंडेढ़ा, ककरौली, कैदी और बेहड़ा सादात का दौरा किया।

हर गांव में उन्होंने बूथ स्तर पर पहुंचकर मतदाता सूची से संबंधित आंकड़ों की गहन समीक्षा की और पुनरीक्षण कार्य की वास्तविक प्रगति का आकलन किया। उन्होंने बूथों पर मौजूद BLO साथियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटना नहीं चाहिए और न ही कोई अपात्र नाम सूची में बने रहना चाहिए।ग्रामवासियों के बीच पहुँचकर विधायक ने उन्हें मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया समझाई और जागरूक किया कि सही जानकारी देना और समय पर पुनरीक्षण कराना उनकी लोकतांत्रिक जिम्मेदारी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने परिवार के हर पात्र सदस्य का नाम सूची में सुनिश्चित करें और किसी भी त्रुटि पर तुरंत BLO से संपर्क करें।

निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर ग्रामीणों ने विधायक से अपनी समस्याएँ भी साझा कीं। मिथलेश पाल ने सभी मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए तत्काल अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। लोगों ने विधायक के इस सक्रिय और लगातार क्षेत्र में उपस्थित रहने वाले प्रयासों की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें शासन की योजनाओं और प्रक्रियाओं की सही जानकारी मिल रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights