यूजर चार्ज आआपा सरकार का लगाया हुआ, अब पार्टी ही कर इसपर राजनीति – राजा इकबाल सिंह

नई दिल्ली, 19 मई (हि.स.)। दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (आआपा) पर कूड़ा उठाने से जुड़े यूजर चार्ज पर केवल राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूजर चार्ज लगाने का फैसला आआपा सरकार का ही था और बातचीत करने की बजाय उसके नेता उनके दफ्तर के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में कूड़ा उठाने से जुड़ा यूजर चार्ज लगाया जा रहा है। इसे प्रॉपर्टी टैक्स के साथ वसूला जाएगा।

यूजर चार्ज हटाने की मांग को लेकर आप के सभी पार्षदों ने नेता विपक्ष अंकुश नारंग के नेतृत्व में सोमवार को महापौर के सिविक सेंटर स्थित कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता को अब और यूजर चार्ज से परेशान नहीं होने देंगे।

इसी पर दिल्ली के महापौर राजा इकबाल सिंह ने आज एक बयान में विपक्ष से सवाल किया है कि जो लोग आज यूजर चार्ज का विरोध कर रहे हैं, उनसे यह पूछने की जरूरत है कि अगर उन्होंने ही यूजर चार्ज लागू किया है, तो वे किसके खिलाफ विरोध कर रहे हैं? उन्होंने कहा कि नगर निगम दिल्ली के लोगों पर किसी भी तरह का कर नहीं लगाएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष के पार्षद तो यूजर चार्ज पर बड़े-बड़े अधिकारियों के साथ बात करते थे। आज जब दिल्ली की जनता ने विपक्ष को नकार दिया है, तो ये लोग झंडे लेकर खड़े हो गए हैं, विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि नगर निगम ठोस कचरा प्रबंधन–2018 उपनियम के तहत यूजर चार्ज वसूल रही है।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights