इस अवसर पर महापौर राजा इकबाल सिंह ने सभी नव-नियमत कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि नगर निगम सफाई कर्मचारियों के कल्याण को प्राथमिकता देता रहेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि उन्हें उनके सभी अधिकार एवं सेवाओं का समुचित सम्मान प्राप्त हो।

महापौर ने कहा कि सफाई कर्मचारी एमसीडी की स्वच्छता प्रणाली की रीढ़ हैं। वे दिन-रात मेहनत करके दिल्ली को स्वच्छ और रहने योग्य बनाते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासित एमसीडी अपने सफाई कर्मचारियों को सम्मान, स्थायित्व और सर्वोत्तम सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिंह ने कहा कि इन 336 कर्मचारियों के नियमितीकरण से यह स्पष्ट होता है कि एमसीडी अपने अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों को सभी सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। नियमित हुए कर्मचारियों में 172 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी, 28 करुणामूलक आधार पर नियुक्त सफाई कर्मचारी तथा 136 (पूर्व में छूटे) सफाई कर्मचारी शामिल है।

समारोह का समापन एमसीडी नेतृत्व द्वारा दिल्ली भर में स्वच्छता मानकों को बनाए रखने और राजधानी को और अधिक स्वच्छ व स्वस्थ बनाने के संकल्प के साथ हुआ।

इस अवसर पर उप महापौर जय भगवान यादव, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, नेता सदन प्रवेश वाही, पार्षद योगेश वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त (डीईएमएस) अनिल कुमार एवं दिल्ली नगर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights