बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैंनीलक रिपोर्ट के अनुसार ‘मस्ती 4’ ने अपने ओपनिंग डे पर 2.75 करोड़ रुपये की कमाई की। हालांकि फिल्म की कहानी और किरदार न तो दर्शकों की उम्मीदों पर खरे उतर सके, न ही समीक्षकों को प्रभावित कर पाए। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है।
मिलाप जवेरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म की पहले दिन की कमाई ने मेकर्स और फैंस को निराश किया है। फिल्म में रितेश देशमुख के साथ विवेक ओबेरॉय, अरशद वारसी, नरगिस फखरी, तुषार कपूर, जेनिलिया डिसूजा, एल्नाज नोरोजी, रूही सिंह, शाद रंधावा और आफताब शिवदासानी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं।
