इस सप्ताह के कारोबार के दौरान टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, भारतीय स्टेट बैंक और इंफोसिस के मार्केट कैप में 60,675.94 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। दूसरी ओर, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी), टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में 39,609.83 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई।

11 अगस्त से 14 अगस्त के बीच हुए कारोबार के दौरान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 20,445.82 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 7,63,095.16 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया। इसी तरह एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 14,083.51 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 15,28,387.09 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसके अलावा, इंफोसिस का मार्केट कैप 9,887.17 करोड़ रुपये बढ़कर 6,01,310.19 करोड़ रुपये के स्तर पर, भारती एयरटेल का मार्केट कैप 8,410.6 करोड़ रुपये उछल कर 10,68,260.92 करोड़ रुपये के स्तर पर और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 7,848.84 करोड़ रुपये बढ़ कर 18,59,023.43 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

दूसरी ओर, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 15,306.5 करोड़ रुपये घटकर 5,61,881.17 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 9,601.08 करोड़ रुपये घटकर 5,35,547.44 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 6,513.34 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 10,18,982.35 करोड़ रुपये, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 4,558.79 करोड़ रुपये घट कर 10,93,349.87 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 3,630.12 करोड़ रुपये कम होकर 5,83,391.76 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,59,023.43 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 15,28,387.09 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 10,93,349.87 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 10,68,260.92 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 10,18,982.35 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 7,63,095.16 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 6,01,310.19 करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,83,391.76 करोड़ रुपये), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 5,61,881.17 करोड़ रुपये) और बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,35,547.44 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights