इस सप्ताह के कारोबार के दौरान टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) और बजाज फाइनेंस के मार्केट कैप में 1,35,349.93 करोड़ रुपये की गिरावट आ गई। दूसरी ओर, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और हिन्दुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में 39,989.72 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई।

28 जुलाई से 01 अगस्त के बीच हुए कारोबार के दौरान टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज (टीसीएस) का मार्केट कैप 47,487.10 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 10,86,547.86 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 29,936.06 करोड़ रुपये फिसल कर 10,74,903.87 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

इसके अलावा, बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 22,806.44 करोड़ रुपये की कमजोरी के साथ 5,44,962.09 करोड़ रुपये के स्तर पर, इंफोसिस का मार्केट कैप 18,694.23 करोड़ रुपये कम होकर 6,29,621.56 करोड़ रुपये के स्तर पर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का मार्केट कैप 11,584.43 करोड़ रुपये घट कर 7,32,864.88 करोड़ रुपये के स्तर पर, आईसीआईसीआई बैंक का मार्केट कैप 3,608 करोड़ रुपये गिर कर 10,50,215.14 करोड़ रुपये के स्तर पर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का मार्केट कैप 1,233.37 करोड़ रुपये के नुकसान के साथ 5,59,509.30 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया।

दूसरी ओर, हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 32,013.18 करोड़ रुपये बढ़ कर 5,99,462.97 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया। इसी तरह एचडीएफसी बैंक का मार्केट कैप 5,946.67 करोड़ रुपये की उछाल के साथ 15,44,025.62 करोड़ रुपये के स्तर पर और रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 2,029.87 करोड़ रुपये बढ़कर 18,85,885.39 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया।

मार्केट कैप के लिहाज से रिलायंस इंडस्ट्रीज 18,85,885.39 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के साथ देश की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली कंपनी रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक (कुल मार्केट कैप 15,44,025.62 करोड़ रुपये), टीसीएस (कुल मार्केट कैप 10,86,547.86 करोड़ रुपये), भारती एयरटेल (कुल मार्केट कैप 10,74,903.87 करोड़ रुपये), आईसीआईसीआई बैंक (कुल मार्केट कैप 10,50,215.14 करोड़ रुपये), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (कुल मार्केट कैप 7,32,864.88 करोड़ रुपये), इंफोसिस (कुल मार्केट कैप 6,29,621.56 करोड़ रुपये), हिंदुस्तान यूनिलीवर (कुल मार्केट कैप 5,99,462.97 करोड़ रुपये), भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) (कुल मार्केट कैप 5,59,509.30 करोड़ रुपये) और बजाज फाइनेंस (कुल मार्केट कैप 5,44,962.09 करोड़ रुपये) के नाम सबसे मूल्यवान टॉप 10 कंपनियों के लिस्ट में दूसरे से दसवें स्थान पर बने रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights