भाजपा की बदलाव रैली के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने पंजाब सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मान सरकार इस रैली को असफल बनाने की कोशिश कर रही है। चुघ का आरोप है कि रैली में शामिल होने के लिए बाहरी राज्यों से आ रही बसों को रास्ते में रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर लोगों को मोगा पहुंचने से रोकने की कोशिश की जा रही है।
भाजपा नेता ने यह भी कहा कि पंजाब पुलिस भी मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशों पर काम कर रही है और समर्थकों को रैली में शामिल होने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने दावा किया कि इन कोशिशों के बावजूद बड़ी संख्या में लोग रैली में पहुंच रहे हैं और भाजपा की बदलाव रैली को भारी समर्थन मिल रहा है।
