उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के महिला प्रकोष्ठ ने विविध स्थानों पर महिलाओं को किया जागरुक

हल्द्वानी, 7 मार्च (हि.स.)। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी के महिला सशक्तिकरण प्रकोष्ठ, आतंरिक शिकायत समिति एवं महिला अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये गए। गृह विज्ञान विभाग द्वारा जहां आंगनबाडी केन्द्र देवलचैड़ में महिलाओं के बीच स्वास्थ्य व पोषण संबंधी जानकारियां साझा की तो वहीं स्पेशल एजुकेशन की भावना धौनी के नेतृत्व में नैब संस्था के दृष्टिबाधित बच्चों के बीच महिला दिवस मनाया। वहीं विवि के ही योग विभाग के नेतृत्व में नया गांव लछमपुर में महिलाओं के लिए योग शिविर का आयोजन किया गया।

मानविकी विद्याशाखा की निदेशक, प्रोफेसर रेनू प्रकाश ने कहा कि हर क्षेत्र की महिलाओं को जागरुक करने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों का सहयोग लेकर ये कार्यक्रम आयोजित किये गए हैं। गृह विज्ञान विभाग के शिक्षकों ने आंगनवाड़ी केंद्र में जाकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, लाभार्थी महिलाओं एवं बच्चों को स्वास्थ्य एवं पोषण सम्बन्धी जानकारी दी तथा उन्हें अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्त्व के बारे में बताया।

इसके साथ ही गृह विज्ञान के शिक्षकों के द्वारा महिलाओं को टीकाकरण, व्यक्तिगत स्वच्छता, एनीमिया, माहवारी के दौरान स्वच्छता एवं साफ- सफाई, गर्भावस्था के दौरान देखरेख, नवजात तथा जन्म के समय कम वजन वाले शिशुओं की देखरेख पौष्टिक आहार, स्तनपान, संतुलित आहार, पोषक तत्वों आदि के बारे में बताया गया। इन सभी कार्यक्रमों में प्रोफेसर रेनू प्रकाश, डा. प्रीति बोरा, दीपिका वर्मा, मोनिका दिवेदी भावना धौनी, डा. नीता देवलिया, दीक्षा बिष्ट, नमिता वर्मा, रुचि तिवारी, शैलजा, डॉ० ज्योति जोशी, डॉ० पूजा भट्ट, देवलचैड़ ग्रामीण की पूर्व सरपंच भागीरथी, आंगनबाड़ी केंद्र की प्रभारी गीता देवी और सहायिका श्रीमती आशा नेगी, श्री अब्दुल रहीम आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights